पैर दर्द से तुरंत छुटकारा कैसे पाए?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 15:30

पैरों के दर्द (leg pain) से राहत पाने में हीट और कोल्ड कंप्रेस दोनों ही फायदेमंद हो सकते हैं. लेकिन आप जो ट्रीटमेंट चुनते हैं वो दर्द के कारण पर डिपेंड करता है. अगर ब्लड सर्कुलेशन में कमी का कारण है, तो आप हॉट कंप्रेस या फिर आइस पैक लगा सकते हैं. गर्म या फिर ठंडे कम्प्रेस को अफेक्टेड एरिया पर कुछ मिनट के लिए रखें.

पैरों में दर्द तो करें ये 4 घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम -

पैर दर्द के घरेलू उपाय :-

नीलगिरी का तेल-
नीलगिरी का तेल दर्द कम करने में काफी सहायक होता है. नीलगिरी का तेल अगर आप रात में सोने से पहले पैरों को गर्म पानी से धोकर लगाएं तो ये नसों में हो रहे खिंचाव को कम करता है और दर्द में राहत देता है.

हल्दी का लेप-
हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पैरों की नसों में हो रहे दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं. ऐसे में आप रात को पैरों पर हल्दी का लेप लगाएं. आप चाहे तो हल्दी के तेल मालिश के लिए भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं. हल्दी को गर्म दूध में मिलाकर पीने से भी दर्द में आराम महसूस होता है.

अरंडी का तेल-
अरंडी के तेल से अगर आप रोत पैरों में मालिश करें तो काफी आराम मिलेगा. अगर तेल ना हो तो अरंडी के पत्तों को कड़ाही में फ्राई कर लें और उसमें नमक मिला कर उसे दर्द वाली जगह पर लगाएं और ऊपर से पट्टी लगा दें.

निर्गुंडी के पत्ते-
निर्गुंडी के पत्‍ते के लेप से आप पैरों में सूजन और साइटिका के दर्द में भी आराम पा सकते हैं. निर्गुंडी के पत्तों को सरसों के गर्म तेल में भिगो लें और इसमें नमक मिलाकर कपड़े में बांधें और दर्द वाली जगह पर लगाएं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info